Advertisement
Home Local News केंद्रित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान

केंद्रित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान

0
241

लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर जानकीपुरम स्थित असेंबल कैफे में पत्रकार बंधुओं के सम्मान में एक गरिमामयी संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापार, समाज और मीडिया के बीच संवाद को सुदृढ़ करना तथा वर्तमान परिस्थितियों में व्यापार जगत की चुनौतियों पर सार्थक विमर्श करना रहा।

Advertisment

इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। समाज में उनकी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी भूमिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकार बंधुओं के साथ सामाजिक सरोकारों, जनहित से जुड़े विषयों, व्यापार जगत के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं वर्तमान आर्थिक-सामाजिक परिस्थितियों पर गंभीर, सकारात्मक और विचारोत्तेजक संवाद हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष बल दिया कि सशक्त लोकतंत्र में मीडिया और व्यापार जगत के बीच संवाद एवं सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि संगठन सदैव समाज के सजग प्रहरी पत्रकारों के सम्मान, सहयोग एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, संगठन मंत्री एस.के. मिश्रा, प्रदेश उप मंत्री आर.के. सिंह, किशन सिंह, अमरेश सिंह, रोहित सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here