Advertisement
Home Local News टीएनसी ट्रस्ट ने जॉगर्स पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

टीएनसी ट्रस्ट ने जॉगर्स पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

0
279

लखनऊ। टीएनसी ट्रस्ट द्वारा शनिवार को सेक्टर-डी, अलीगंज स्थित जॉगर्स पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह पार्क प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़ी पहलों के अंतर्गत विकसित परियोजनाओं में शामिल है।

Advertisment

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती रति व्यास नागर के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पार्क के विभिन्न हिस्सों में सफाई कार्य किया।

स्वयंसेवकों ने न केवल कचरे का निस्तारण किया, बल्कि पार्क में मौजूद लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित भी किया।

अभियान के समापन पर श्रीमती रति व्यास नागर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

वैैष्णो देवी दरबार की तीन पिंडियों का रहस्य

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here