Advertisement
Home Local News एसआईआर फेज-2 में आज 150 फार्म किए गए जमा

एसआईआर फेज-2 में आज 150 फार्म किए गए जमा

0
57

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। एसआईआर फेज-2 अभियान के अंतर्गत आज उत्तर मंडल-5 के कैम्प कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के पास कुल लगभग 150 फार्म जमा किए गए। यह फार्म मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ एकत्र कर सौंपे गए।

फार्म जमा करने वालों में मीरा पांडेय द्वारा 30, मानसी सिंह द्वारा 32, सुशील सिंह द्वारा 20, पूनम राय द्वारा 15, राजीव मिश्रा एवं प्रशस्ति तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से 30 तथा धनराज मिश्रा द्वारा 14 फार्म जमा किए गए।

Advertisment

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तर मंडल-5 के सभी कार्यकर्ताओं ने एसआईआर फेज-2 में अत्यंत सराहनीय कार्य किया है और संगठन की मजबूती में अहम योगदान दिया है।

मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, दाताराम शुक्ला, उपाध्यक्ष मीरा पांडेय, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मंडल मंत्री पूनम राय, युवा मोर्चा से प्रशस्ति तिवारी तथा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।


सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here