Advertisement
Home Local News यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन

यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन

0
71

सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; चंद्रशेखर होंगे सीएम फेस

‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के नाम से नए राजनीतिक गठबंधन का ऐलान, दलित-मुस्लिम समीकरण के सहारे यूपी की सियासत में नई दावेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में एक नए गठबंधन की घोषणा हुई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने हाथ मिलाते हुए ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ बनाने का ऐलान किया है। गठबंधन ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चंद्रशेखर आजाद को गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है।

Advertisment

लखनऊ में दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से गठबंधन की घोषणा की। इस राजनीतिक साझेदारी के केंद्र में दलित और मुस्लिम मतदाताओं का समीकरण बताया जा रहा है। गठबंधन की ओर से प्रदेश में करीब 40 प्रतिशत दलित-मुस्लिम आबादी का हवाला दिया जा रहा है।

इस गठबंधन के सामने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित करने और दोनों दलों के समर्थकों को एक साझा मंच पर लाने की चुनौती होगी। सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब सीटों पर उम्मीदवारों के चयन, संगठनात्मक तालमेल और साझा चुनावी एजेंडे पर निगाहें रहेंगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here