लखनऊ, सनातनजन संवाददाता। विधायक डॉ नीरज बोरा के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।
बैठक में आगामी महीनों में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय किया गया कि किस पदाधिकारी पर कौन-सी जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही हर महीने आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने एवं उसे आम जनता के साथ साझा करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लवकुश त्रिवेदी, विशाल गुप्ता, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, चंद्रशेखर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य, दया पांडेय, सी के वर्मा, सतीश शर्मा, विनय प्रताप सिंह, राजीव मिश्रा, हरीश वर्मा, मीडिया प्रभारी उत्तर मंडल 5 ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।










