Advertisement
Home Local News पं0 दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

पं0 दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन

0
43

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला उत्तर मंडल 5 का सफलतापूर्वक समापन आज बृज की रसोई सेवा परिसर में हुआ। इस परिसर में कुल 7 सत्रों में कार्यकताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद, संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित की भावना तथा समाज सेवा के मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisment

 

समापन सत्र में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हमें सादगी, सेवा और समर्पण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और हमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर विधायक डा0 नीरज बोरा ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के विचार एकात्म मानववाद पर आधारित तमाम योजनाओं का जिक्र किया जिसमें कई योजनाएं जो आम और गरीब आदमी के लिए संचालित हो रही हैं उस पर विस्तृत व्याख्या की।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका ओर वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा अटल, शिवभूषण सिंह, राजीव, आलोक, प्रियंक आर्या, विधायक डा0 नीरज बोरा, श्रीकृष्ण, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, पार्षद सौरभ तिवारी, राघवराम तिवारी, मान सिंह यादव, राकेश पाण्डेय, नमोनरायण दूबे, स्वाती चटर्जी, दाताराम शुक्ला दिव्यांशी शुक्ला, सुशील सिंह, मीरा पाण्डेय, विशाल रावत, के.के. पाठक, शिखा शुक्ला, प्रशस्ति तिवारी, राजीव मिश्र, बिन्दु श्रीवास्तव, पूनम राय, लक्ष्मी कश्यप, विनय गुप्ता, पीएल श्रीवास्तव, हरीश वर्मा, रेनू पाल, सपना तिवारी, रंजना द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी सहित मंडल 5 से बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here