Advertisement
Home Local News स्थापना दिवस को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

स्थापना दिवस को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

0
126

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। स्थापना दिवस के सफल आयोजन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक पुरनिया कार्यालय में हुई जिसमें 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस की तैयारियों के बारे में चर्चा हुई। इसमें उत्तर विधानसभा के उत्तर मंडल 5 के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी व सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

इसकी अध्यक्षता विशाल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने की। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने स्थापना दिवस को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई जिसमें ध्वजारोहण, मुख्य अतिथियों का स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल की सजावट, साफ-सफाई एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी भी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी जाये। अंत में सभी ने मिलकर स्थापना दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here