सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी और असम विधानसभा के आम चुनावो में मिली प्रचंड जीत पर उत्तर मंडल पांच महानगर लखनऊ के भाजपा समर्थकों में उत्साह एवं खुशी का माहौल है। आज विधायक के शिविर कार्यालय इंजीनियरिंग कालेज पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी के वर्मा के साथ भारी संख्या में मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। विधायक डा नीरज बोरा ने कार्यक्रम में आकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। सबके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि इस मौके पर विधायक डा नीरज बोरा ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश में राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास मॉडल की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश देकर यह साबित कर दिया है कि वह स्थिर और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि बंगाल की जनता पिछले कई वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुए भाजपा के सुशासन को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल और असम की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने जा रही है, जो सुशासन और विकास की नई दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती का परिणाम है कि भाजपा को यह सफलता मिली है। उन्होंने इसे राष्टवाद और विकास की विचारधारा की विजय बताते हुए कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। इस मौके पर भारी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग भी शामिल थे।
भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










