Advertisement
Home Uttar Pradesh News भाजपा योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी

भाजपा योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी

0
429

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृतव में राज्य की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 19 मार्च से 24 मार्च तक पार्टी बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी की उपस्थिति में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि पार्टी संगठन द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठके आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही आगामी पंचायत के चुनाव व सहकारिता के चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार 2017 के विधानसभा चुनावों के वक्त जनता से संकल्प पत्र में किये गये वादों के अनुसार लगातार लोककल्याण के लिए कार्य करते हुए एक नये उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में 2017 में भाजपा सरकार के बनने के बाद से लगातार गांव, गरीब, किसान, नौजावान, महिलाओं, युवाओं, शोषित, पीड़ित, दलित, वंचित के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार जहां आमजन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, बिना बाधा के विद्युत की आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए कार्य कर रही है। वहीं किसानों के कल्याण में तमाम नई योजना लागू करते हुए राज्य में भय मुक्त वातावरण को बनाने में भी सफल रही है। राज्य में योगी सरकार के गठन के बाद निवेश का माहौल बना है। राज्य में हजारों करोड़ रूपये का निवेश आया है, जिसके कारण रोजगार के अवसर भी बढ़े है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार की उपलब्धियों और राज्य की जनता में भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास से विपक्षी दल हताश व निराश है, भाजपा के खिलाफ गठबंधन की राजनीति में भी ये दल फेल होते आये है। उन्होंने कहा कि राज्य की योगी सरकार लगातार जनहित में फैसले लेकर कार्य कर रही है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यो और प्रदेश के विकास के लिए चलाई गई योजनाओं का ब्यौरा लेकर आमजन के बीच में जाये और जनता को बताये की जिस विश्वास के साथ उन्होंने राज्य में भाजपा को सत्ता सौंपी, योगी सरकार जनता के उसी विश्वास पर खरा उतरते हुए लगातार लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व योजना रचना पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में मण्डल व जिला स्तर पर संगठनात्मक ईकाईयों के गठन का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब पार्टी संगठन की योजनानुसार जिला ईकाईयों की कार्यसमिति की बैठकें आयोजित की जायेगी। उन्होंने कहा कि मण्डल व जिला ईकाईयों में बड़ी संख्या में नये कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है। मण्डल व जिला ईकाईयों की कार्यसमिति की बैठकें कर पार्टी संगठन की योजनानुसार आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तय की जाये।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि आज की बैठक में राज्य के आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही सहकारिता के चुनावों के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी की आगामी योजना के संदर्भ में भी बैठक में चर्चा हुई। श्री सोनकर ने कहा कि पार्टी प्रत्येक चुनाव की भांति पंचायत चुनाव में भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर 19 मार्च से 24 मार्च तक पार्टी बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी। श्री सोनकर ने बताया कि योगी सरकार की उपलब्ध्यिों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी द्वारा ग्राम चैपाल, आरोग्य मेला व प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, गोविन्द नारायण शुक्ला, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, सभी क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here