इस चमत्कारिक उपाय से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं चंद्र देव

0
2144

सोमवार का दिन भगवान भोल शंकर का है, जिनके शीष पर चद्रदेव भूषित होते हैं। भोलेनाथ के गले में सर्प और जटाओं से बहती गंगा की धारा। ऐसे भोलेनाथ शिव के ध्यान से भक्त पर चंद्र देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। चंद्र देव की कृपा से आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है, व्यवहारिक रूप से जाने तो जब आप मानसिक रूप से शांत होंगे और धीर-गंभीर होकर निर्णय लेने की स्थिति में होंगे तो आपकी सफलता के मार्ग स्वत: कर्मयोग के द्बारा प्रशस्त हो जाएंगे।

यहां हम चंद्र देव की कृपा प्राप्त करने के अति आसान और चमत्कारिक उपाय बताने जा रहे है, जो कि आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। मंत्र सिद्ध चैतन्य पारद शिवलिंग प्राप्त करके उसका यथाविधि पूजन करने से चंद्र देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। उनकी पीड़ा से जातक मुक्त होता है। मानसिक शांति और जीवन में खुशहाली आती है। मन में शांति प्राप्ति होती है। दूसरा उपाय भी बहुत ही सहज है, जिसे नित्य किया जाए तो चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है। ऊॅँ नम: शिवाय मंत्र का नित्य एक माला का जप मंत्र सिद्ध चैतन्य रुद्राक्ष माला से करें।

Advertisment

यह भी पढ़ें – चंद्र देव की शांति के प्रभावशाली उपाय व टोटके

यदि आप इस मंत्र का नित्य विधिविधान से जप करते हैं तो तय मानिये, कि भोलेनाथ की कृपा आप पर बरसेगी। चंद्र देव प्रसन्न होकर आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे। तीसरा उपाय भी सहज है, प्रभावी भी है, तीन सफेद पुष्प प्रति सोमवार एवं पूर्णिमा को कुएं में या बहते जल में प्रवाहित करें तो चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें –जानिये रत्न धारण करने के मंत्र

यह भी पढ़ें – इस मंत्र से प्रसन्न होते हैं चंद्र देव, जानिए चंद्र देव की महिमा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here