केसरिया वाहिनी की जन चेतना यात्रा नौ को

0
8872

एक लाख घरों में लगेंगे भगवा ध्वज

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण पूर्ण होने से पहले भारतीय केसरिया वाहिनी प्रदेश भर में जनजागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान को जन चेतना यात्रा नाम दिया गया है। अभियान की शुरुआत नौ अगस्त होगी। अभियान में सौ से अधिक वाहन शामिल होंगे।

Advertisment

वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान सुबह 11 बजे रामराम बैंक चौराहे के संगठन मुख्यालय से होगा। यात्रा की शुरुआत बीकेटी गुरुकुल के छात्र मंत्रोच्चार के साथ करेंगे। यात्रा के दौरान एक लाख से अधिक घरों में भगवा ध्वज लगाए जाएंगे।

यात्रा पुरनिया चौराहे से निराला नगर, विकेकानंद मठ, कपूरथला होते हुए यहां पार्टी मुख्यालय पर समाप्त होगी। यात्रा में सैकड़ों वाहनों के अलावा पार्टी के कार्यकताã शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस क्रम में प्रदेश भर के जिलों अभियान के तहत यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से हिंदुत्व को लेकर हिंदुओं में चेतना को जागृत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here