फिल्मों में चुंबन के दृश्य तो हम आम तौर पर देखते हैं, लेकिन अगर यह चुंबन सपने में दिख जाए तो उसका क्या मायने हैं, आइए आज हम उसके बारे में जानते हैं। किसी अपरिचित द्वारा चुंबन किए जाने का सपना हमें बताता है कि व्यक्ति शत्रुओं के जाल में पड़ जाएगा। शत्रु उसे घेरने का कुचक्र रचेगे।
अजनबी का चुंबन ले तो शत्रुओं पर प्रभावी होंगे। पत्नी व बच्चों को चूमने या उनसे चूमे जाने का सपना बताता है कि उसके प्रति उनका प्रेम कम होगा।
शत्रु द्वारा चुंबन किया जाना बताता है कि उससे समझौता हो जाएगा। प्रेमियों के लिए चुंबन लेने देने का अर्थ है कि उनका विवाह हो जाएगा।