लाख प्रयास के बाद भी नहीं मिली समृद्धि व नौकरी तो अपनाएं यह प्रभावी उपाय

1
2140

लाख प्रयास के बाद भी अगर आपको रोजगार की समस्या है। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण नहीं हो रही हैं तो हम आपको कुछ प्रभावी उपाय बताने जा रहे हैं, जो कि आपके जीवन में वैभव व संपन्नता लाने वाले सिद्ध होंगे। किसी भी उपाय को करने के लिए या फिर ईश्वर की आराधना करने के लिए या फिर मनोकामना पूर्ति के लिए विश्वास का भाव होना नितांत आवश्यक है। अपने मन में विश्वास का भाव रखें और निम्न उल्लेखित उपायों को आवश्यक अपनाएं, पूर्ण आस्था व विश्वास के साथ अगर आप इन उपायों को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से आप पर ईश्वर की बड़ी कृपा होगी और आपकी मनोकामना पूर्ति होगी। पहले दो उपाय मनोकामना पूर्ति से संबंधित हैं, जबकि अंतिम उपाय रोजगार दिलाने में सहायक सिद्ध होने वाला है।

प्रथम उपाय-प्रातः काल स्नान ध्यान के पश्चात पीपल के वृक्ष में जल चढ़ा कर यदि सत्य मन से प्रार्थना की जाए तो जीव की हर मनोकामना पूर्ण होती है।
द्वितीय उपाय-नवरात्रि में प्रतिदिन अगर एक बार देवी सूक्त का पाठ किया जाए तो भगवती की कृपा से निश्चित रूप से मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। नवरात्रि के दिनों में देवी सूक्त का पाठ करने से भगवती शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।

लाख प्रयास के बाद भी अगर आपको रोजगार की समस्या

तृतीय उपाय-नौकरी या व्यवसाय में बाधाएं उत्पन्न हो रही है, लाख कोशिश करने पर सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं तो आप प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में जाकर जल में दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित कीजिए।
लाख प्रयास के बाद भी नहीं मिली समृद्धि व नौकरी तो अपनाएं यह प्रभावी उपाय

इसके पश्चात रुद्राक्ष की माला से ओम सोमेश्वराय नम: मंत्र का 108 बार जाप कीजिए। इसके अतिरिक्त हर महीने की पूर्णिमा के दिन दूध मिश्रित जल से चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यदि आप यह उपाय करते हैं तो आपके जीवन में वैभव व संपन्नता लाने वाले सिद्ध होंगे।

Advertisment
विशेष-आस्था व श्रद्धा के साथ उपायों को अपनाने के साथ ही यदि व्यक्ति अपना कल्याण चाहता है तो उसे अपने मन वचन कर्म को भी शुद्ध करना चाहिए, तभी व्यक्ति को सार्थक परिणाम उसकी इच्छा के अनुरूप में सकते हैं, क्योंकि ईश्वर भी उन्हीं की मदद करता है, जो धर्म के पद पर चलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here