पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन

0
571

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को पुंछ जिले में बिना उकसावे नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।सीमा के इस ओर गोलीबारी के कारण किसी के घायल होने या बड़ी क्षति की सूचना नहीं है। पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पर पांच अगस्त से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट देवेंद्र आनंद ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में शाहपुर, किरनी तथा देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुहब लगभग सवा नौ बजे बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई का माकूल जवाब दिया।

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here