पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने वाले असरकारक टोटके

0
3559

सुखी दाम्पत्य जीवन सभी की चाह होती है, लेकिन बहुत कम खुशकिस्मत होते हैं, जिन्हें यह नसीब होता है। इस लेख में ऐसे असरकारक उपाय बताने जा रहे हैं, जो है तो छोटे-छोटे, लेकिन है प्रभावी। यदि कोई स्त्री सुखी दाम्पत्य जीवन की चाह रखती है तो उसे पत्नी सदैव अपने हाथ में पीली रंग की चूड़ी पहने तो दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है।

दूसरा उपाय भी अत्यन्त साधारण है, लेकिन प्रभावी माना जाता है। लाल रंग के कपड़े की थैली में पीली सरसों के साथ दो अभिमंत्रित गोमती चक्र रख दें। एक गोमती चक्र पर पति का नाम और दूसरे गोमती चक्र पर अपना लिखें। इसके बाद थैली बंद करके अलमारी में रख दें।

Advertisment

इस उपाय को करने से पति-पत्नी में आपसी प्रेम बढ़ता है। तीसरा उपाय भी बहुत ही सहज है, अगर पति-पत्नी के दाम्पत्य जीवन में कलह हो तो अने शयन कक्ष में पति अपने तकिये के नीचे लाल सिंदूर रखे और पत्नी अपने तकिये के नीचे कपूर रखे। इसके बाद प्रात: पति आधा सिंदूर घर में कहीं भी गिरा दे और आधे को पत्नी की मांग में भर दे। पत्नी कपूर को जला दे। इससे पति-पत्नी में प्रेम बना रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here