संतान सुख प्रदान करने वाला असरकारक उपाय

1
1369

दाम्पत्य जीवन के मूल में वंश वृद्धि होती है। बहुत से सौभाग्यशाली विवाह बंधन में बंधे जोड़ों का यह सुख सहजता से प्राप्त हो जाता है, लेकिन बहुत से ऐसे भी होते हैं, जो लाख जतन करते हैं, फिर भी उनकी संतान पाने की आस पूरी नहीं होती है। यहां हम आपको संतान सुख प्रदान करने वाले दो उपाय बताने जा रहे हैं, जो अत्यन्त प्रभावी उपाय माने जाते हैं। आइये जानते हैं, वह उपाय।

अगर कोई स्त्री स्वस्थ्य और निरोगी है, लेकिन फिर भी वह संतान सुख से वंचित है तो ऐसी स्त्री के लिए हम आपको उपाय बताते हैं। ऐसी स्त्री जिसके पति में भी कोई कमी न हो तो श्वेत लक्ष्मणा बूटी की इक्कीस की संख्या में गोली बनाकर रखे और प्रतिदिन एक-एक गोली देसी गाय के दूध के साथ सेवन करें तो उसे संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस उपाय से संतान की किलकारियां उसके सूने आंचल में जरूर गूंजेंगी।

Advertisment

एक अन्य उपाय भी बहुत ही प्रभावी माना जाता है, यदि उसे भी कर लिया जाए तो वह भी बहुत असरकारक होता है। इस उपाय के लिए भी दम्पती का स्वस्थ्य होना जरूरी है। अगर कोई संतानहीन स्त्री दूसरी स्त्री की प्रथम संतान यानी लड़का की नाल को प्राप्त करके और सुखाकर बारीक पीस लें और पुराने गुड़ के साथ सेवन करें या शुद्ध सोने के ताबीज में भरवाकर बायीं भुजा में धारण करे तो वह संतानवती होती है। यह उपाय भी प्रभावी है।

यह भी जरुर पढ़ें-  संतान गोपाल मंत्र के जप से पुत्र प्राप्ति की अभिलाषा पूर्ण करते है श्री कृष्ण

यह भी पढ़ें- संतान पाने के लिए आसान उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here