सपने में शतरंज, चूजे और बच्चा दिखे तो….

0
826
सपने में शतरंज, चूजे और बच्चा दिखे तो इसका क्या मतलब है। आइये इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। स्वप्न विज्ञान में सपनों के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसे जानकर हम कम से कम सजग जरूर हो सकते हैं।

सपने में शतरंज, चूजे और बच्चा दिखे तो इसका क्या मतलब है। आइये इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं। स्वप्न विज्ञान में सपनों के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसे जानकर हम कम से कम सजग जरूर हो सकते हैं।

शतरंज- स्वप्न में शतरंज खेलना बुरा है। यह आने वाले कष्टों का द्योतक है।

Advertisment

चूजे ( मुर्गी के बच्चे )- यदि कोई विवाहित स्त्री स्वप्न में बहुत से चूजे देखे तो समझो कि वह बहुत बड़े परिवार की प्रमुख होगी। ऐसे ही यदि पुरूष देखे तो वह उच्च अधिकारी होगा। व्यापारी और दूकानदार अपने व्यापार में बहुत लाभ प्राप्त करेंगे। कुमार और कुमारियों का प्रेम शीघ्र सगाई होकर दृढ़ होगा और वे आनन्दमय विवाहित जीवन बितायेंगे। विद्यार्थी अपनी कक्षा के मानीटर ( मुखिया ) बनें। यदि चूजे तगड़े है तो ऊपर कही बाते सच्ची होंगी और यदि वे बीमार से हैं या एक है तो समझो द्रष्टा के बुरे दिन हैं। यह किसी बीमारी या आर्थिक हानि का संकेत है।

बच्चा- स्वप्न में बच्चा देखना अच्छा शकुन है। किन्तु स्त्री यदि बच्चा देखती है तो वह बीमारी को बताता है। सुन्दर बच्चों का दीखना मित्रों की ओर से बेवफाई को प्रकट करता है। बच्चे के जन्म का स्वप्न बतलाता है कि द्रष्टा अब आनन्दमय आराम का जीवन बितायेगा। परन्तु यदि बच्चे की मृत्यु का स्वप्न दीखे तो समझो कोई भारी आपत्ति आनेवाली है।

यदि कोई स्त्री देखें कि उसके बच्चा होने वाला है तो यह आराम और आनन्दमय जीवन का सूचक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here