लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन 17 मार्च को ऐशबाग में होगा।
मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि तिलक नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में शाम पांच बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में कोलकाता के सौरभ मधुकर, जयपुर के संजय पारीक और कोलकाता के संजय शर्मा श्याम प्रभु का गुणगान करेंगे। दूसरे दिन 18 मार्च को सुबह 7 बजे से श्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी जो कार्यक्रम स्थल से शुरू होकर बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी। यहां भक्तजन प्रभु को निशान अर्पित करेंगे।
Advertisment
ved | ved | ved | ved | ved | ved | ved |