मल के सपने में दिखने के क्या हैं मायने

0
11034

सपने मनुष्य, बिल्ली, गधा, घोड़ा, बैल, सांड, बकरा, कुत्ता, ऊंट, मुर्गा, कबूतर, चिड़िया, कौआ, चूहा, तोता का मल देखने का क्या है मतलब। गाय का गोबर सपने में आपने देखा तो यह अत्यन्त शुभ माना जाता है। मनुष्य का मल भी शुभता प्रदान करने वाला है। यह दोनों ही सपने में देखना सर्वोत्तम माना जाता है। तोता का मल देखा तो मित्र विश्वासघात कर सकता है।

चूहे का मल सपने में देखा तो घर में चोरी की आशंका रहती है। बिल्ली का मल देखना अशुभ रहता है। गधे का मल सपने में देखने का अर्थ है कि बुद्धि के बल पर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। घोड़े का मल सपने में देखने का अर्थ है कि आप दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। बैल का मल सपने देखने का अर्थ है कि यह आपको अशुभता का संकेत दे रहा है।

Advertisment

सांड का मल सपने देखने का अर्थ है कि किसी से विवाद हो सकता है। बकरे का मल भी अशुभता प्रदान करता है। ऊंट का मल परिवार में कलह बढ़ने का संकेत है। मुर्गा का मल सपने में आने का मतलब है कि खानपान का योग बन रहा है। कौआ का मल सपने में देखने का मतलब महान अशुभता है। चिड़िया का मल सामान्य शुभ है। कबूतर का मल सपने में दिखना शुभ है, लेकिन अगर पीठ पर गिरता है तो अत्यन्त शुभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here