उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि प्राप्त करने का अचूक तांत्रिक उपाय

1
402
अगर आप अपने अधिकारियों से या फिर राज्य अधिकारी से परेशान हैं और वह आपके पक्ष को सुनने को तैयार नहीं है तो ऐसे में हम आपको ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जोकि अधिकारी वह आपके अनुकूल बनाएगा। अश्विनी नक्षत्र में अर्धरात्रि में निर्वस्त्र होकर अपामार्ग की जड़ को लाएं,  फिर उसे गले में ताबीज के अंदर धारण करें। इससे राज्य अधिकारी या आपका उच्चाधिकारी अनुकूल होता है।
दूसरा उपाय….. यह उपाय आसान भी है और प्रभावी भी। इस उपाय को अपनाने से उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि सहज प्राप्त हो सकती है। लक्ष्मणा की जड़ को सिंदूर के साथ घिस कर तिलक लगाने से उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। यह उपाय देखने में सामान्य लगता हो लेकिन है अत्यंत प्रभावी।
प्रातः काल आप पूजन करें, बेशक संक्षिप्त हो लेकिन पूरे मनोयोग और श्रद्धा से पूजन करना चाहिए। के उपरांत तिलक लगाकर आप कार्य क्षेत्र की ओर प्रस्थान करें, मन में पूर्ण श्रद्धा व विश्वास रखें तो निश्चित रूप से उच्चाधिकारियों की कृपा दृष्टि आप पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here