यात्रा में हाथी दिखने का क्या है अर्थ

0
2648

दुनियाभर में शहरीकरण होने के साथ ही अब पशुओं से प्राप्त होने वाले शगुन वैसे को नगण्य हो गए है, लेकिन आज यदा-कदा हाथी शहरों में दिख ही जाते हैं।

शगुन शास्त्र की दृष्टि से हाथी से प्राप्त होने वाला शगुन बहुत ही प्रभावी माना जाता है। माना जाता है कि गणपति की कृपा से ही यह शगुन दिखता है। यदि यह शगुन दिखा तो तय मानिये, ये बहुत प्रभावी होता है। यह संकेत देता है आपको भविष्य का। अगर किसी भी यात्रा के समय, नौकरी के लिए जाते समय या किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय अगर आपको प्रारम्भ में हाथी दिख जाए तो आपके समस्त विघ्नों का नाश हुआ समझिये।

Advertisment

आपको निश्चित तौर पर यह सफलता मिलने का सूचक होता है। हालांकि आज कल शहरों में गिने-चुने हाथी मिलते है, इसलिए यह शगुन अत्यन्त दुर्लभ हो गया है, हालांकि दूर-दराज के क्षेत्रों में यह शगुन अब भी यदा-कदा देखे जाते है। विशेष तौर जंगली क्षेत्रों से जुड़ें इलाकों में यह शगुन देखे अब भी जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here