चन्द्रमा के लिए उपाय

1
410

किसी व्यक्ति का चंद्रमा नीच राशि में हो जिसके कारण उसे कष्ट हो रहे हो। इसके लिए हम आपको सामान्य उपाय बताने जा रहे हैं, उनके करने से जातक को राहत मिलती है। चंद्रमा की शांति के लिए यह सामान्य उपाय जातक को राहत पहुंचाते हैं। जिनकी जन्म कुण्डली में चन्द्रमा नीच पड़ा है या जिनको चन्द्रमा के बुरे प्रभाव होने के कारण कष्ट झेलने पड़ रहे हैं, उन्हें निम्न उपाय करने चाहिए। लाभ होता है।

  • हर सोमवार दूध का एक गिलास धर्म स्थान पर चढ़ा कर प्रणाम करना चाहिए।
  • प्रतिदिन सुबह माता के पांव छूने चाहिए, इससे चंद्रदेव प्रसन्न होते हैं।
  • चन्द्रमा का यंत्र 41 दिन धारण करके चलते पानी में बहाना चाहिए।
  • लोगों को पानी पिलाना या छबीले के लिए पैसे देना चाहिए।
  • दूध चावल , आटा , सफेद वस्तुओं का व्यापार न करना चाहिए।
  • सोमवार पांच कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए।
  • सोमवार शिवलिंग पर दूध की कच्ची लस्सी चढ़ानी चाहिए।
  • शंख या सीपी में 47 चावल के दाने भर कर सफेद वस्त्र में लपेट कर अमावस्या की रात को चलते पानी में बहाना चाहिए।

सपने में अजनबी के देखने के क्या है मायने

Advertisment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here