Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya पंजाब जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेने गयी यूपी पुलिस!

पंजाब जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेने गयी यूपी पुलिस!

0
352

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैंगवार में बाहुबली विधायक बसपा के मुख्तार अंसारी के खास अजीत सिंह की हत्या के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी में है।

manoj shrivastav

मुख्तार अंसारी रंगदारी के एक केस में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाने गाजीपुर पुलिस की टीम रवाना कर दी गयी है।

Advertisment

 

माफिया से सफेदपोश बने मुख्तार अंसारी को 2019 लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश की बांदा जेल से पंजाब की रोपड़ जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से वह रोपड़ जेल में बंद है। इस दौरान पेशी के लिए कई बार मुख्तार अंसारी को रोपण से गाजीपुर आना था, लेकिन रोपड़ जेल के अधीक्षक ने मुख्तार के खराब स्वास्थ का हवाला देकर मुख्तार अंसारी को नहीं छोड़ा।

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुनवाई के बाद रोपड़ जेल अधीक्षक को 18 दिसंबर 2020 को एक नोटिस जारी किया था। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने उस नोटिस को रोपड़ जेल अधीक्षक को हैंड डिलीवरी करवाने की योजना बनाई है। इसी बीच मुख्तार अंसारी को गाजीपुर लाने के लिए गाजीपुर पुलिस के दो सदस्यों को चंडीगढ़ रवाना किया गया है। यह पहले दिल्ली जाकर वकील गरिमा प्रसाद से लेंगे, फिर रोपड़ जाकर जेल अधीक्षक को नोटिस देंगे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here