Advertisement
Home Local News डा. अंबेडकर की मूर्ति पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

डा. अंबेडकर की मूर्ति पर हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

0
78

सनातनजन न्यूज, लखनऊ। जानकीपुरम प्रथम के रमपुरवा गांव में भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी को डा. अंबेडकर के बताये मार्गों पर चलने को प्रेरित किया
जानकीपुरम प्रथम पार्षद सौरभ तिवारी और मंडल महामंत्री सीके वर्मा रहे मौजूद

Advertisment

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद सौरभ तिवारी, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, विशाल रावत, कमलेश्वर सोनी, दिव्यांशी शुक्ला, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी व गणमान्य लोगों व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने एकत्र होकर बाबा साहेब के चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत आधार प्रदान किया और समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने उपस्थित लोगों द्वारा डा. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया। सभी ने बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाए।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here