सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा के शिविर कार्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर लखनऊ के नगर मंत्री सतीश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर मंडल-5, भाजपा महानगर लखनऊ के अंतर्गत आने वाले वार्ड जानकीपुरम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय की बूथ कमेटियों का सत्यापन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
बैठक में मंडल महामंत्री सीके वर्मा सहित सर्वेश कुमार, मीरा पाण्डेय, केके पाठक, जया पाण्डेय, जगदीश लोधी, रवि मोहन श्रीवास्तव, अमर सिंह, डीपी तिवारी, राजीव मिश्रा, सुमेर प्रजापति, सुशांत सार, सुनील अवस्थी, राकेश श्रीवास्तव, भानु प्रताप गुप्ता, डॉ. सुनीत तिवारी, विवेक तिवारी, आनंद द्विवेदी तथा मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।










