Advertisement
Home Local News आत्मनिर्भर भारत पर मासिक बैठक

आत्मनिर्भर भारत पर मासिक बैठक

0
82

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। आत्मनिर्भर भारत पर एक मासिक बैठक विधायक डा. नीरज बोरा के शिविर कार्यालय इंजीनियरिंग पर सम्पन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र मिश्रा, नगर मंत्री, भाजपा महानगर, लखनऊ रहे।

मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में उत्तर मंडल 5, भाजपा महानगर लखनऊ की प्रशंसा की और सभी मंडलों में उत्तर मंडल 5 को आदर्श मंडल की संज्ञा दी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा ने किया। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने मुख्य अतिथि सतीश चंद्र मिश्रा का स्वागत किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक परिवार की तरह मिलजुलकर संगठन के लिए काम करने को कहा। इस बैठक में उत्तर मंडल पांच से मंडल सभी पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र संयोजक उपस्थित रहे। इस मौके पर आत्म निर्भर भारत पर कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर सभी पदाधिकारियों से परिचय किया और उनका सत्यापन किया। मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में आत्म निर्भर भारत पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें आत्म निर्भर होने के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं के बारे में आम जनता को बताना चाहिए और उनका लाभ लेने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री चन्द्रकिशोर वर्मा, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सभी मंडल उपाध्यक्ष, सभी मंडल मंत्री, सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक व सभी मोर्च के संयोजक, दाताराम शुक्ला, राजीव मिश्रा उपस्थित रहे।

Advertisment

https://www.sanatanjan.com/samaj-vadi-akhilesh/www

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here