Advertisement
Home National ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवड़ियों की मौत

ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन कांवड़ियों की मौत

0
343

पहली घटना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हुई, जहां बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे देवर-भाभी को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। दूसरी घटना राजेपुर क्षेत्र में हुई, जहां कांवड़ लेकर जा रहे एक युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

मोहम्मदाबाद क्षेत्र में रविवार रात करीब 10 बजे करीब 30 कांवड़ियों का जत्था पांचालघाट से गंगाजल लेकर जा रहा था। जत्था हवाई पट्टी के पास पहुंचा था। इसी दौरान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के खाकेताल गांव निवासी गिरजा देवी (30) अपने ममेरे देवर ऋषभ (16) के साथ बाइक से जा रही थीं। सामने से आए एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों हाईवे पर गिर गए।

Advertisment

इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में गिरजा देवी और ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ दूसरी बाइक पर चल रही गिरजा देवी की ननद पायल (15) और मामा सागर (16) भी संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

परिजनों के अनुसार, ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

ट्रैक्टर की टक्कर से कांवड़िए की मौत

दूसरी घटना राजेपुर क्षेत्र के डबरी तिराहे के पास हुई। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगापुरवा गांव निवासी विवेक बाथम (22) करीब 35 कांवड़ियों के जत्थे के साथ पांचालघाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे।

रविवार रात करीब पौने नौ बजे जत्था डबरी तिराहे के पास पहुंचा। इसी दौरान विवेक बोतल में पानी भरकर जत्थे की ओर लौट रहे थे। तभी सामने से आए ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विवेक को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पञ्चदेवोपासना और भगवान शिव की महिमा, जानिए एकादश रुद्र

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here