चिरौंजी की आइसक्रीम

0
357

चिरौंजी यानी चिरौंली की आइसक्रीम खाने में लाजवाब होती है। इसे बनाना भी आसान है। आइये, जानते हैं कैसे बनती है चिरौंजी की आइसक्रीम। सबसे पहले आप दूध को उबाल कर रबड़ी जैसा गरम कर लीजिये। उसमें चीनी डाल दीजिये। ठंडा होने पर इसे आइसक्रीम की प्लेट में डालकर उसमें चिरौंजी और इलायची डाल दीजिये। इसे फ्रिज में रख दीजिये। फ्रिज को नम्बर तीन कर दीजिये। चार से पांच घंटे बाद देखेंगे तो आइसक्रीम तैयार होगी।
सामग्री- एक लीटर दूध, चीनी 25० ग्राम, चिरौंजी 25 ग्राम और इलायची तीन से चार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here