Advertisement
Home Local News जानकीपुरम स्थित नहर रोड के चौड़ीकरण का शुभारम्भ

जानकीपुरम स्थित नहर रोड के चौड़ीकरण का शुभारम्भ

0
54

वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नीरज सिंह व विधायक डा. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन
सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाले मुख्य मार्ग, नहर रोड के चौड़ीकरण के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता डा. नीरज सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, उत्तर विधान सभा ने किया। 1817.97 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य से इस रोड पर होने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर डा. नीरज सिंह ने कहा कि उत्तर विधान सभा में सबसे अधिक विकास कार्य हुआ। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण होने से यह सड़क क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने डा. नीरज सिंह को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद निशा तिवारी, पार्षद दीपक लोधी, राजकुमारी मौर्या, राघवराम तिवारी, मान सिंह यादव, कार्य समिति सदस्य सतीश वर्मा, विवेक सिंह तोमर, सौरभ तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री चन्द्रकिशोर वर्मा, सर्वेश सिंह, विशाल रावत, दाताराम शुक्ला, राजीव मिश्रा, शिखा शुक्ला, बिन्दु श्रीवास्तव, हरीश वर्मा, धनराज मिश्रा, राम प्रकाश रावत मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी सहित तमाम मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here