सपने में मूर्ति देखी तो तब मिलेगा आपको राज्य की ओर सम्मान

0
6084

अगर आप सपने में मूर्ति देखते हैं तो क्या अर्थ निकाला जाए, आइये, इस बारे में जानते हैं। सपने में मूर्ति बनाना इंगित करता है कि द्रष्टा उच्च पद प्राप्त कर सकता है। कोई व्यक्ति किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की मूर्ति का अनावरण करें तो उसे राज्य से उच्च सम्मान प्राप्त हो सकता है। सपने में किसी महापुरुष की मूर्ति दिखती है तो अर्थ यह है कि द्रष्टा शीघ्र ही कोई अच्छा समाचार सुनेगा।

Advertisment

यही सपना कोई स्त्री देखे तो उसका पति प्रसिद्धि प्राप्त करेगा। सपने में मूर्ति देखना बताता है कि द्रष्टा की पदवी बढ़ने वाली है। सपने में कांस्य की मूर्ति देखना बीमारी की सूचना है। सपने में लोहे की प्रतिमा देखना स्वास्थ्य और दीर्घायु का सूचक है। कोई व्यक्ति सपने में सफेद मूर्ति देखेगा तो उसके अधिकार व पद में वृद्धि होगी। सपने में मूर्ति का तोड़ना इंगित करता है कि द्रष्टा षड्यंत्र का शिकार हो सकता है। सपने के मामले में इस बात का ध्यान देना चाहिए कि सपना किस समय आया है। प्रात: काल का सपना निश्चित तौर पर फलीभूत होता है। अलग-अलग प्रहर का अलग फल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here