ये शुभ सपने जो बदल देते हैं आपका भाग्य

0
1262

सपने जब हमे आते हैं तो हमें जिज्ञासा होती है कि आखिर इस सपने का क्या मतलब है। इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। सपने भविष्य का संकेत देते हैं, यह तमाम साधकों ने सत्य अनुभव किया है। आइये, जानिए अब अग्नि पुराण व अन्य धर्म ग्रंथों में वर्णित शुभ सपनों के बारे में-

बैल, हाथी, महल की छत, पर्वत शिखर और वृक्ष पर चढ़ना, किसी उच्च तरह की सवारी मोटर, हवाई जहाज पर चढ़ना, स्वयं का रोना, शरीर में घी और विष्ठा का लगा हुआ दिखना और अगम्या स्त्री के साथ समागन करना दिखाई दे तो यह सपने भी सुख-समृद्धि, धन लाभ, पदोन्नति होने वाले बताये गए हैं।

Advertisment

भगवान राम, कृष्ण, गणेश, विष्णु, शिव व आदि शक्ति का प्रसन्न मुद्रा में सपने में दर्शन परम शुभकारी माना गया है। देव दर्शन से मनुष्य का सब प्रकार से कल्याण होता है। अर्थ-धर्म-काम व मोक्ष की प्रदान करने वाला है। यदि भगवान कोई बात कहते हैं तो वह हमेशा ही सत्य होती है।

यह भी पढ़ें- प्रमुख अशुभ सपने, जो देते हैं भविष्य के स्पष्ट संकेत

सपने महल, हाथी, घोड़े, पर्वत और बैल पर चढना हितकर होता है। अगर पृथ्वी पर अथवा आकाश में सफेद फूलों से लदे भरे हुए वृक्षों का दर्शन हो, अपनी नाभि से वृक्ष अथवा तिनका उत्पन्न हो, अपनी भुजाएं और मस्तक अधिक दिखाई दें, सिर के बाल पक जाएं तो इन स्वप्नों का फल उत्तम होता है।

यह भी पढ़ें – अशुभ स्वप्न आने पर यह करें तो होगा अशुभता का नाश

ध्वजा को ऊंचे उठाना, पृथ्वी पर जलधारा को अपने ऊपर रोकना, सफेद पूलों की माला और सफेद वस्त्र धारण करना, चंद्रमा, सूर्य और तारों को पकड़ना, परिमार्जन करना, इंद्र की ध्वजा का आलिंगन करना, शत्रुओं को बुरी दशा में देखना, खीर खाना, रक्त को देखना, खून से नहाना, सुरा मद्य या दूध पीना, अस्त्रों से घायल होकर धरती पर छटपटाना, आकाश का स्वच्छ होना, गाय, भैंस, सिंहनी, हथिनी और घोड़ी को अपने मुंह से दुहना, ये सभी सपने उत्तम बताए गए हैं। इनका फल इस तरह उत्तम बताया गया है।
अपना राज्याभिषेक होना, मस्तक का कट जाना, मर जाना, आग में पड़ जाना, गृह आदि की आग लगी हुई भीतर से जलना, राज्य चिन्ह छत्र, चंवर कुर्सी सिंहासन, मुद्रा प्राप्त होना, अपने हाथ में वीणा बजाना, ऐसे सपने भी राज्य द्बारा सम्मान, पदोन्नति व लाभ प्रदान करने वाले कहे गए हैं। जो सपने अंतिम भाग में राजा, हाथी, घोड़ा, सुवर्ण, बैल और गाय को देखता है, उसके कुटुम्ब की वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- बुरा या अच्छा सपना आने पर भूल से न करें ये गलतियां, होगा नुकसान

देवता, ब्राह्मण, गुरु और अपने पूज्य सम्मान करने योग्य व्यक्तियों की प्रसन्नता, गौओं के सींघ या चंद्रमा से गिरे हुए जल के द्बारा अपना अभिषेक होना दिखाई दे, ये स्वप्न राज्य प्रदान करते हैंं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here