Advertisement
Home Local News भाजपा सांसद की बहू ने घर के हाथ की नस काट कर...

भाजपा सांसद की बहू ने घर के हाथ की नस काट कर किया आत्महत्या की कोशिश 

0
433

पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया 

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता ने खुदकुशी की धमकी देने के बाद हाथ की नस काट ली है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अंकिता ने रविवार देर रात को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इसमें उसने पति आयुष पर गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही खुदकुशी करने की बात कही थी। इसकी जानकारी पर एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह ने तीन टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया। देर रात काकोरी में सांसद के घर के पास से पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया।

Advertisment

 

manoj shrivastav

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो करीब 5 मिनट और दूसरा 3 मिनट का है। अंकिता ने वीडियो में कहा कि आयुष तुम कहते थे कि तुम्हारे घर वाले तुमसे प्यार नहीं करते हैं। मुझे प्यार करते थे। मैं तुम्हारे कारण यहां थी। मुझे किस हाल में छोड़ दिया। यह भी नहीं सोचा कैसे रहूंगी। खाने के लिए भी कोई ठिकाना नहीं है। मेरा सब कुछ लुट गया। मेरे बारे में भी नहीं सोचा। सीधे अपने घर चले गए। उन्हीं लोगाें के पास जो तुमको प्यार नहीं करते थे। आज वही लोग अच्छे हैं। तुमने कहा था कि सरेंडर करने के बाद साथ रहूंगा। तुम थाने पर आए। वहां वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो जानकारी हुई। मैं थाने भी गई। वहां तुम नहीं मिले। तुमने मुझसे बात भी नहीं की।

 

अंकिता ने वीडियो में कहा कि तुम्हारा बहुत इंतजार किया। ऐसा लगता था कि तुम आओगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुझे नहीं रहना है। मैं हार गई हूं। मुझे इतने ही वक्त के लिए रहना था। अब दुनिया से जाना है। मुझे याद रखोगे। हर कदम पर तुम्हारे साथ थी। तुम्हारी गलतियों को भी मैने छिपाया। झूठी चोटें भी कई बार लगाईं। इसे भी मैने छिपाया। मुझे पता था कि तुम छोटे हो। लेकिन मैं पीछे नहीं हटी। तुम इतने मतलबी हो इसके बारे में नहीं पता था। अब कुछ नहीं बचा। तुमने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मेरे मरने की वजह तुम हो। तुम आयुष, तुम्हारा परिवार, तुम्हारे पिता कौशल किशोर, मां जयादेवी और भाई विकास किशोर जिम्मेदार हैं। इसके अलावा वीडियो में कई और बातें कही है ।

एसीपी अलीगंज अखिलेश सिंह के मुुताबिक, वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज सिंह के साथ तीन टीमें लगाई गईं। देर रात सांसद के घर के पास पुलिस ने अंकिता को पकड़ लिया और महिला थाने भिजवा दिया था ।

गुरुतत्व का वैदिक रहस्य – एक वैदिक कालीन प्रसंग

गुरुतत्व का वैदिक रहस्य भाग दो- एक वैदिक कालीन प्रसंग 

 

सोलह संस्कार क्या हैं, जानिए महत्व व उम्र

एकादश रुद्र के चरित्र : विश्व के अधिपति और महेश्वर

भोलेनाथ शिव शंकर के विग्रहों के पूजन का क्या है फल

गुरुतत्व का वैदिक रहस्य भाग-3,एक वैदिक कालीन प्रसंग

गुरुतत्व का वैदिक रहस्य भाग-4, एक वैदिक कालीन प्रसंग

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here