भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लेकर जन -जन तक पहुंचे भाजपा जनप्रतिनिधि

0
610
भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार

लखनऊ 25 मार्च। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा आज लखनऊ महानगर के बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया और यह कल भी जारी रहेगा।

अभियान के प्रथम दिन महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा में बेलदारी लेन लालबाग के बूथ नंबर 245 पर घर घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों के पत्रक को वितरित किया व सरकार की उपलब्धियो पर जनता में चर्चा की।

Advertisment

भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार…..

पूर्व विधानसभा विधायक/ नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने राजीव गांधी प्रथम वार्ड की बूथ संख्या 382 पर, मध्य विधानसभा विधायक/ मंत्री बृजेश पाठक द्वारा हजरतगंज के राम तीरथ वार्ड में बूथ संख्या 275 पर , स्वाती सिंह विधायक / मंत्री ने अपनी विधानसभा सरोजनीनगर में सरोजनीनगर दक्षिण मंडल –2 के विद्यावती द्वितीय वार्ड बूथ संख्या 337 में , लखनऊ महानगर प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने राजा राममोहन राय वार्ड के बूथ संख्या 294 पर महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी के साथ, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने मध्य मंडल- 1 में भीम नगर की बूथ संख्या 316 पर, पश्चिम विधानसभा में कन्हैया माधवपुर वार्ड बूथ संख्या 12 पर सांसद कौशल किशोर बूथ संख्या 11 पर पर मलिहाबाद विधायक जया देवी, बालागंज वार्ड में बूथ संख्या 3 पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी द्वारा घरों में व बाजारों में व्यापारियों से भेंट कर सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित किया गया व उससे संबंधित पत्रक व साहित्य भी वितरित करें।

जगह-जगह जनता द्वारा जनप्रतिनिधियों का भरपूर स्वागत किया गया व सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदान कराई जा रही सुविधाओं व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया। अभियान में प्रदेश, क्षेत्र, महानगर के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक, मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण सहित महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, राम अवतार कनौजिया, सुनील यादव, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी भी अपने- अपने ग्रह बूथ के जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुए।

 

गुरुतत्व का वैदिक रहस्य भाग-4, एक वैदिक कालीन प्रसंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here