पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1530 नये मरीज मिले

0
342

गुवाहाटी – पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत आठ राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि नये मरीजों की संख्या में वृद्धि चिंता का विषय बनी हुई है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 1530 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 41,079 हो गई है। जिसमें से 28774 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 1454 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 12,775 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 96 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 03 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

Advertisment

असम में नये मरीजों की संख्या 1165 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 31,087 है। जबकि, 23,656 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1294 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 7951 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 77 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 105 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3882 हो गई है। जबकि, 2210 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1643 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 30 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 2176 हो गई है, वहीं 1520 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 656 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1289 हो गई है। राज्य में 541 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुआ है। 748 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 70 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 1126 हो गई है। वहीं 428 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 36 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 695 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 59 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 646 हो गई है। जिसमें से 94 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 547 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 05 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 29 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 361 हो गई है। जबकि, 183 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 178 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 22 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 512 हो गई है। वहीं 142 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 357 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here