द ओफ पब्लिक इंटर कॉलेज के ‘राज’ ने यूपी की मेरिट सूची में बनाया स्थान
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के परीक्षा परिणामों में द ओफ पब्लिक इंटर कॉलेज फैजुल्लागंज के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में एक भव्य एवं पारंपरिक ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जहाँ मेधावियों और उनके अभिभावकों का गौरवपूर्ण अभिनंदन किया गया। प्रबंधक राम जनम सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्र राज कश्यप ने कक्षा 12वीं में 89.6% अंक प्राप्त कर न केवल कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि उत्तर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 9वाँ स्थान हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वहीं, हाईस्कूल (10वीं) में प्रिंस गुप्ता ने 92% अंकों के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बाद में कालेज के प्रबंधक राम जनम सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती कमर जहाँ एवं डायरेक्टर डॉ. ऐश्वर्य सिंह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
मिठाई से बढ़ी मिठास: प्रबंधक जी ने स्वयं अपने हाथों से विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“यह सफलता हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम का परिणाम है। राज कश्यप ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान पाकर यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है।










