सनातन जन ब्यूरो, लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार सफलता के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बौखला गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि अखिलेश यादव को यह डर सताने लगा है कि देश की जनता अब अराजकता और गुंडाराज के सफाये के लिए पूरी तरह संकल्पित हो चुकी है। उनका दावा है कि विपक्षी दलों को लगातार हो रहे तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और हिंदुत्व विरोध के राजनीतिक एजेंडे के पतन से गहरा झटका लगा है, जिसके चलते वे मानसिक रूप से विचलित होकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव द्वारा भाजपा की चुनावी जीत पर की गई टिप्पणी उनकी इसी हताशा का परिणाम है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी के कथित जंगलराज का बंगाल में सफाया होने के बाद विपक्षी दलों को यह एहसास हो गया है कि जनता अब हिंदुत्व विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के समर्थकों के खिलाफ निर्णायक अभियान चला चुकी है।
उन्होंने ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017, 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी को उनके 2012 से 2017 के शासनकाल के कथित जंगलराज का करारा जवाब दिया था। पार्टी का आरोप है कि 2024 में सपा और कांग्रेस को भ्रम व झूठ के एजेंडे के आधार पर थोड़ी सफलता क्या मिली, उन्हें लगा कि यही रणनीति अब पूरे देश में कारगर साबित होगी।
भाजपा नेताओं ने दावा किया कि दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों की जनता ने विपक्ष को यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि देश राष्ट्रवाद और सुशासन के साथ खड़ा है और अब जंगलराज की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा ने कहा कि जनता अब विकास, सुरक्षा और मजबूत शासन व्यवस्था चाहती है, इसलिए विपक्ष की बौखलाहट बढ़ती जा रही है।
भाजपा की बंगाल जीत से घबराए अखिलेश यादव, हताशा में प्रलाप: भाजपा
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










