Advertisement
Home Local News प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनी

प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनी

0
33

सनातनजन संवाददाता लखनऊ। आज प्रधानमंत्री के मन की बात के 133वें संस्करण के समय डा0 नीरज बोरा विधायक उत्तर विधान सभा के उत्तर मंडल 5 के कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री चन्द्रकिशोर वर्मा, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा के साथ सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। सबने एक साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना और सराहा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बृज बहादुर सिंह आज प्रदेश उपाध्यक्ष हैं परन्तु इन्होंने भाजपा संगठन को खड़ा करने में अपना बहुत ही योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में इनके आने से सभी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साहवर्धन हुआ है। बृज बहादुर सिंह अपने अब तक के राजनीतिक सफर के बारे में चर्चा की और संजय तिवारी द्वारा अपने मंडल में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर सुशील सिंह, विशाल रावत, सर्वेश सिंह, कमलेश्वर सोनी, के,के, पाठक, दाताराम शुक्ला, दिव्यांशी शुक्ला, बिन्दु श्रीवास्तव, सपना तिवारी, अनुराधा, लक्ष्मी कश्यप, शिखा शुक्ला, मोहिनी राजपूत, डीपी तिवारी, जया पाण्डेय, पूनम राय, राजीव मिश्रा, धनराज मिश्रा, सुशांत सार, आर सी पाण्डेय, संजय सिन्हा उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here