फ्रिज को यहां रखा तो होगी बर्बादी

0
961

आधुनिक दौर में हर घर में फ्रिज होना आम बात हो गई है। ऐसे में फ्रिज कहां रखा जाए, जो आपको वास्तु की दृष्टि से शुभ रहे, यह जानना बेहद जरूरी है। आइये, हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताने हैं कि फ्रिज कहां रहने पर शुभ रहता है और क्या फल प्रदान करता है।

वैसे हम आपको बता दें कि फ्रिज को अलग – अलग स्थानों पर रखा जाना अलग – अलग परिणाम देने वाला वास्तु की दृष्टि से होता है। फेंगशुई के अनुसार, अगर आप अच्छे पारिवारिक संबंध और संपन्नता चाहते हैं तो फ्रिज को पश्चिमी क्षेत्र में रखना चाहिए। इससे आपको शुभता प्राप्त होती है।

Advertisment

अगर आप घर में शांति चाहते हैं तो इसे दक्षिण – पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, लेकिन यह हमेशा ध्यान रखें कि फ्रिज कभी भी दक्षिण दिशा में न रखें। इससे विरोधात्मक स्थितियां पैदा हो जाती है, जो कि आपके परिवार के हित में नहीं होती है, इसलिए फ्रिज को दक्षिण दिशा में बिल्कुन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर की शांति भंग होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here