Advertisement
Home Local News जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
40

लखनऊ। काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आगामी 24 जून से आयोजित होने वाले ‘श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए जैन समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा।

Advertisment

प्रतिनिधिमंडल में श्री जैन धर्म प्रबोधिनी सभा के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार जैन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, मुख्य संयोजक बृजेश जैन ‘बंटी’, महामंत्री संदीप जैन, उपकोषाध्यक्ष विशाल जैन, उपमंत्री एवं महोत्सव में सौधर्म इन्द्र बने विशाल जैन (आर्किटेक्ट), सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से जैन धर्म के सिद्धांतों तथा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी को 24 जून से 29 जून 2026 तक काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में आयोजित होने वाले श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रण पत्र सौंपा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने जैन समाज के इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। तथा महोत्सव की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

विमलवसाहि जैन मंदिर : पाप – प्रायश्चित किया था

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here