Advertisement
Home Local News प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद फिर बनीं केजीएमयू की कुलपति

प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद फिर बनीं केजीएमयू की कुलपति

0
22

लखनऊ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद को लगातार दूसरी बार किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ का कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश रविवार को राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी किया गया। उनका नया कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने पहली बार 10 अगस्त 2023 को केजीएमयू के कुलपति का कार्यभार संभाला था। अब उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment

चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें 26 जनवरी 2025 को पद्मश्री से सम्मानित किया था। प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद भारतीय इम्यूनोलॉजिस्ट और हीमैटोलॉजिस्ट हैं तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं।

प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद के पिता पद्मश्री डॉ. नित्यानंद केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और निदेशक रहे थे। उन्हें भारत की पहली गैर-स्टेरॉयड गर्भनिरोधक गोली ‘सहेली’ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है।

दूसरे कार्यकाल में प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद के सामने केजीएमयू में चिकित्सा शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थागत व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।

पञ्चदेवोपासना और भगवान शिव की महिमा, जानिए एकादश रुद्र

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here