Advertisement
Home International ‘अब भागना बंद करें, संसद में अमित शाह का सामना करें राहुल’

‘अब भागना बंद करें, संसद में अमित शाह का सामना करें राहुल’

0
39

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में छात्र प्रदर्शनों और पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो गया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी लगातार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे और अब अमित शाह उनके उठाए मुद्दों पर विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी संसद में चर्चा से क्यों पीछे हट रहे हैं।

रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कई दिनों से अमित शाह से जवाब मांग रहे थे। अब जब गृह मंत्री हर मुद्दे पर विस्तार से जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को संसद से भागना नहीं चाहिए।

Advertisment

‘शाह जवाब देने को तैयार, अब राहुल पीछे क्यों?’

रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब छात्र प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में लगातार हंगामा हो रहा है। विपक्ष इस मामले में सरकार को घेर रहा है और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग कर रहा है।

विपक्ष की ओर से अमित शाह की संसद में मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं, सरकार की ओर से अब राहुल गांधी पर ही चर्चा से पीछे हटने का आरोप लगाया जा रहा है।

राहुल गांधी ने शाह पर साधा था निशाना

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा था कि विपक्ष गृह मंत्री की राय सुनने में दिलचस्पी नहीं रखता। उनका कहना था कि विपक्ष यह जानना चाहता है कि जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई और गोली चलाने का आदेश किसने दिया।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अमित शाह में संसद में आकर विपक्ष के सामने खड़े होने का साहस नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री ने नहीं दिया, तो गृह मंत्रालय में यह आदेश किसने दिया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

संसद में आमने-सामने आने की चुनौती

रिजिजू के ताजा बयान के बाद साफ है कि छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा अब संसद में सीधे राहुल गांधी बनाम सरकार की राजनीतिक लड़ाई का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ राहुल गांधी सरकार से कार्रवाई के आदेश और जिम्मेदारी पर जवाब मांग रहे हैं, तो दूसरी तरफ रिजिजू उन्हें संसद में चर्चा से नहीं भागने की चुनौती दे रहे हैं।

अब नजर इस बात पर है कि संसद में अमित शाह के जवाब के दौरान विपक्ष किस रणनीति के साथ सरकार का सामना करता है और क्या राहुल गांधी इस मुद्दे पर सरकार के सामने सीधे मोर्चा खोलते हैं।

एकादश रुद्र में भगवान शिव का महात्म्य

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here