उत्तर प्रदेश महोत्सव में दिखी सतरंगी लोक संस्कृति

0
969

लखनऊ। उत्तर प्रदेश महोत्सव-2019 के आठवें दिन देश की सतरंगी लोक संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुईं। किसी ने मराठी लावणी पेश की तो किसी ने राजस्थानी नृत्य कर सबका दिल जीत लिया। आसाम का पारंरिक बीहू नृत्य भी देखते बना। सृजन फाउंडेशन और ड्रीम्ज ग्रुप की ओर से आशियाना सेक्टर-जे के रेल नगर विस्तार कॉलोनी में आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में राजस्थानी लोक नृत्य रंगीलो म्हरो ढोलना….., पर वैष्णवी और सत्यम ने नृत्य किया।

महाराष्ट्र की लावणी पिंगा को अदिति जायसवाल ने खूबसूरती के साथ पेश कर तालियां बटोरीं। आसोम भले ही राजनैतिक कारणों से आजकल चर्चा में हो पर उत्तर प्रदेश महोत्सव में येशु वर्मा ने वहां का पारंपरिक बीहू नृत्य कर खूब प्रशंसा हासिल की। इस कड़ी में अभिषेक और मौसमी भारती ने मथुरा की विश्व प्रसिद्ध फूलों की होली पेश कर महौल को जोश से लबरेज कर दिया। प्रिया सिंह ने नाजुक नरम कलाई रे पनिया भरन कैसे जाऊं गीत पर सुंदर भाव नृत्य किया। विजय कुमार गुप्ता के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में क्रिएटिव डांस अकादमी, चिरंजीवी भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी।

Advertisment

ड्रीम्ज ग्रुप के एमडी समीर शेख की उपस्थिति में मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय संयोजिका प्रसून जोशी, एस.पी. हबीबुल हसन, पूर्व पार्षद अमित सोनकर, समाज सेवी मुकेश अग्रवाल, अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह, आशा ज्योति केंद्र 181 की प्रभारी अर्चना सिंह, कृष्णानगर के पुलिस उपनिरीक्षक गीता सिंह का स्वागत किया गया। महोत्सव का आयोजन ड्रीमज ग्रुप, एस आर इंस्टिट्यूट, इप्सम डायग्नोस्टिक एवं वागा हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है।

सृजन फाउंडेशन सचिव अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार 18 दिसंबर को शाम 5 से यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव की परिकल्पना में गीत-संगीत और मॉडलिंग पर आधारित कार्यक्रम शान-ए-अवध के रंग का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here