सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। डा. नीरज बोरा विधायक, लखनऊ उत्तर विधान सभा द्वारा मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजनान्तर्गत दिनांक 23 मई को वार्ड जानकीपुरम प्रथम के अन्तर्गत सीता विहार काॅलोनी में बालाजी जनरल स्टोर से सरदार पटेल तिराहे तक सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन सुबह 7 बजे हुआ। 7.30 बजे अलीशा नगर कालोनी में सड़क सुधार के कार्य का शिलान्यास व भूमिपूजन विधायक द्वारा किया गया।
विधायक डा. नीरज बोरा द्वारा पूरी विधान सभा में विकास का कार्य बराबर बड़ी ही तीव्र गति से कराया जा रहा है। शिलान्यास के बाद एक बैठक जानकीपुरम प्रथम में लखनऊ किचन में हुई। जिसमें जानकीपुरम प्रथम के सभासद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, कृपाशंकर मिश्र, सतीश वर्मा, राकेश पाण्डेय, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री चन्द्र किशोर वर्मा, संतोष सिंह, डीपी तिवारी, सुशांत सार, निरंकार रस्तोगी, अमर सिंह लोधी, धनराज मिश्र उपस्थित रहे। विधायक डा. नीरज बोरा ने बारी-बारी से सभी से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आप जनप्रतिनिधि हैं आपका अधिकार है अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी हमें देना और मेरी जिम्मेदारी है उन कार्यों को पूरा कराना। मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि विधायक डा. बोरा ने सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराया और बड़ी तेजी से बचे हुए विकास कार्य में लग जाने के लिए कहा।










