चिमगादड़ और जंगली कबूतर से सम्बन्धित शकुन- अपशकुन

0
2555

चिमगादड़ और जंगली कबूतर आम तौर पर देख्ो जाने वाले पक्षी है। इन्हें अक्सर ही आज कल के घरों में देखा जा सकता है। विश्ोषतौर पर महानगरों में तो कबूतरों की भरमार है। चिमगादड़ भी देख्ो जाते हैं।

Advertisment

दोनों ही पक्षी अक्सर विरान कोठियों और पेड़ों में देख्ो जाते हैं, लेकिन चिमगादड और जंगली कबूतर आवासीय मकानों मंे भी पहुंच जाते हैं, हम आपको इनसे सम्बन्धित शकुन अपशकुन बताते हैं।

चिमगादड़ से सम्बन्धित शकुन-अपशकुन-

चिमगादड़ रात में उड़ने वाला पक्षी है। चिमगादड़ को अक्सर अशुभ ही माना जाता है। चिमगादड़ जिस घर में बसेरा बसा लेते हैं, वहां बरबादी ही बरबादी होती है। वह घर अक्सर ही उजड़ जाता है।

अक्सर चिमगादड़ उलटा ही लटका रहता है और अक्सर रात ही में दिखाई देता है। शकुन की दृष्टि से चिमगादड़ का वास अति अशुभ फलदायी है। घर में प्रवेश भी अशुभता को ही प्रकट करता है।

जंगली कबूतर से सम्बन्धित शकुन-अपशकुन-

जंगली कबूतर का घर में लाया जाना और इसका स्वत: आना अक्सर अशुभ ही फलदायक है। अक्सर पुरानी और विरान हवेलियों में जंगली कबूतरों का वास पाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here