Advertisement
Home Local News सीके वर्मा के भतीजी की शादी में पहुंचे विधायक

सीके वर्मा के भतीजी की शादी में पहुंचे विधायक

0
96

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधान के उत्तर मंडल 5, महानगर भाजपा लखनऊ के मंडल महामंत्री चन्द्रकिशोर वर्मा के भतीजी की शादी समारोह में क्षेत्र के कई राजनीतिक और गणमान्य लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। विधायक डा0 नीरज बोरा विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदम्पत्ति को सुखद, सफल एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी की गरिमामयी उपस्थित रही। समारोह में एमएलसी पवन सिंह चौहान, महानगर महामंत्री घनश्याम सिंह अग्रवाल गुड्डा भैया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध बार एसोसिशन, शैलेन्द्र सिंह अटल, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह तोमर, महानगर उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्या, पार्षद मानसिंह यादव, पार्षद दिलीप लोधी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, महानगर समिति सदस्य लवकुश त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप लोधी, अक्षय मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, सुशील सिंह, विशाल रावत, कमलेश्वर सोनी, सर्वेश सिंह, दाताराम शुक्ला, राजीव तिवारी, प्रशस्ति तिवारी, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी की उपस्थित रही। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी नवदम्पत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। समारोह में खान-पान और अन्य व्यवस्थाएं भी आकर्षण का केन्द्र रहीं, जिसमें सभी मेहमानों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Advertisment

मौनी बाबा पार्ट टू की चुप्पी का रहस्य

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here