Advertisement
Home Local News अग्निकांड पीड़ित परिवार को वी हेल्प ग्रुप के सौजन्य से सहायता

अग्निकांड पीड़ित परिवार को वी हेल्प ग्रुप के सौजन्य से सहायता

0
44

100 स्कूली बैग, रबड़, पेंसिल किट तथा फल बांटे
लखनऊ। आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को विकास नगर के अग्निकांड के पीड़ित परिवार के बच्चों को वी हेल्प ग्रुप के सौजन्य से 100 स्कूली बैग, रबड़, पेंसिल किट तथा फल बांटे गये। इस कार्य में प्रमुख रूप से सहयोग करने वाले राजीव कपूर, रजत कपूर, रजनी मल्होत्रा, ए0के0 गुप्ता, जे0के0 सिंह, संतोष शर्मा, संदीप कपूर, पी0एन0 टंडन, के0के0 गुप्ता, अमर गौतम आदि रहे।

वी हेल्प ग्रुप के सौजन्य से राजीव कपूर बराबर समाज सेवा में लगे रहते हैं। राजीव कपूर पिछले 10 वर्षों से लखनऊ शहर में प्रमुख समाज सेवी के रूप में उभरे हैं। जाड़े में कम्बल बांटना, अस्पतालों में पंखे लगवाना, गरीब छात्र को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करना, गरीब बेटियों की शादी वे अपने और अपने साथियों की मदद से करते रहते हैं। मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी के पूछने पर उन्होंने बताया कि दूसरों की मदद वे किसी लोभ से नहीं करते बल्कि उन्हें इस कार्य से आत्मिक खुशी मिलती है।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here